दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है। बबीता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति विवेक और नवजात बेटे के साथ नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए बबीता ने प्यारा संदेश लिखा-हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।
बबीता फोगाट ने 1 दिसंबर 2019 को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी की थी। बबीता के पैतृक गांव बलाली में बेहद सादगी के साथ विवाह की रस्में पूरी की गई थीं। विवके अपनी शादी में महज 21 लोगों की बरात लेकर पहुंचे थे। वहीं बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया था। खास बात यह थी कि शादी बिना दहेज के संपन्न हुई थी। यहां तक की बैंड बाजा व डीजे का भी इंतजाम नहीं था। यह पूरी शादी प्लास्टिक रहित संपन्न हुई थी। बबीता की शादी में आठ फेरे हुए थे।