शुक्ल पक्ष के दिनों में ख़ासकर गुरुवार या शुक्रवार को मिश्री से बनी खीर ज़रूर बनाएं और फिर एक साथ रिवाज़ के साथ इकट्ठा होकर खाएं। सबसे पहले खीर घर के सबसे बड़े बुजुर्ग महिला को दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की जल्दी कृपा प्राप्त होती है और वास्तु से संबंधित दोष दूर होते है। यदि आप बृहस्पति से जुड़ा कोई उपाय करना चाहते हैं तो वास्तु के हिसाब से बृहस्पतिवार के दिन घर में कोई भी पीली वस्तु अवश्य खानी चाहिए और हरी वस्तुओं से दूरी बनानी चाहिए। वहीं बुधवार के दिन हरे वस्तु खानी चाहिए लेकिन पीली वस्तु से दूरी बनानी चाहिए। ये छोटी सी बदलाव करनी है तो घर में सुख और शांति बनी रहती है। कई लोगों की आदत होती है नहाने के बाद गीला तौलिया रख देना – यह कभी नहीं करना चाहिए। इससे घर परिवार में अलगाव होने लगता है। संतान परेशान करने लगती है। इसलिए हमेशा साफ़ सुथरा और सूखा तौलिया ही प्रयोग करना चाहिए।