हिमाचल में रोहतांग दर्रा समेत लाहौल घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े वादियों का शानदार नजारा देखने लायक है। रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में ताजा बर्फबारी होने से लाहौल घाटी का संपर्क कट गया है।
अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही बंद है। टनल में बर्फबारी के बाद फिसलन का खतरा बढ़ गया है। घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। रोहतांग में रात को डेढ़ फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है।