पश्चिम बंगाल के एक गांव में अनोखा किस्म का कछुआ देखने को मिला है। ऐसा समझा जा रहा है कि जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से या किसी बीमारी की वजह से कछुए का रंग बेहद पीला हो गया।
yellow turtle
खबर के मुताबिक स्थानीय लोगों ने एक तालाब से इस कछुए को बाहर निकाला। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस कछुए की तुलना बर्गर पर पिघले हुए चीज से की है।
yellow turtle
बताया जा रहा है कि यह भारत के फ्लैप शेल प्रजाति का कछुआ है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी देबाशीष शर्मा ने ट्वीट करके कछुए की तस्वीर सांझी की हैं। उन्होंने कहा कि इस कछुए को पश्चिम बंगाल के बर्दवान से रेस्क्यू किया गया। आमतौर पर भारत के फ्लैप शेल प्रजाति के कछुओं का रंग हरा होता है। यह 9 से 14 इंच तक लंबा होता है। कुछ दिन पहले इसी प्रजाति का एक कछुआ नेपाल में मिला था।